अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने एनटीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस थाने में 3 अक्टूबर 2023 को दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अनूपगढ़ थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बताया कि एसआई सरदार सिंह ने मामले में अनुसंधान करते हुए आरोपी सरवन राम मेघवाल को नोखड़ा ढाणी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।