घट्टिया: उज्जैन-उन्हेल मार्ग पर रूपाखेड़ी के पास नर्मदा प्रोजेक्ट की पाइपलाइन फूटी, सड़क पर बाढ़ जैसे हालात
Ghatiya, Ujjain | Aug 22, 2026 उज्जैन-उन्हेल मार्ग पर स्थित ग्राम रूपाखेड़ी के पास नर्मदा प्रोजेक्ट की एक मुख्य पाइपलाइन अचानक फूट गई है। पाइपलाइन फटने से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। पानी का बहाव इतना तेज है कि मुख्य सड़क ने अब एक उफनते हुए नाले का रूप अख्तियार कर लिया है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का