शिवपुरी नगर: नाई की बगिया में व्यवसायी के घर-दुकान पर चोरों का धावा, नकदी और कीमती सामान पार
शिवपुरी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नाई की बगिया इलाके में रहने वाले एक व्यवसायी के घर और दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के माल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मनीष गर्ग ने बताया कि बीती 5 जुलाई की रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तब अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर उनके निवास और नीचे स्थित 'हर्ष स्टेशनरी' दुकान को खंगाल डाला।