हुज़ूर: भोपाल में महिला कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन, राजभवन जा रहीं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो नारेबाजी कर जताया विरोध
Huzur, Bhopal | Aug 28, 2024 भोपाल में महिला कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन । राजभवन जा रहीं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो नारेबाजी कर जताया विरोध। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेता विभा पटेल हुई बेहोश। महिला कांग्रेस की सदस्यों ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और महिला कांग्रेस नेता विभा पटेल शामिल हुईं।