हुज़ूर: भोपाल के बागसेवनिया इलाके में 10 दिन पहले हुए जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम
Huzur, Bhopal | Aug 28, 2024 भोपाल के बागसेवनिया इलाके में 10 दिन पहले हुए जानलेवा हमले में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। उसके दो परिचितों ने शराब पिलाने के बाद उस पर हमला किया था।रेलवे ट्रैक किनारे पत्थर से पीट-पीटकर वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक और आरोपियों के बीच 15 साल पुरानी रंजिश है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है| जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है|