हुज़ूर: नगर निगम के ट्रकों में गोवंश भरे होने पर खड़े हुए सवाल, गौ रक्षकों ने दी चेतावनी - FIR दर्ज करें नहीं तो होगा आंदोलन
Huzur, Bhopal | Aug 27, 2024 भोपाल नगर निगम के ट्रकों में गोवंश भरे होने के मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला-रात में ही गोवंश को क्यों छोड़ रहे थे? और दूसरा एक ही उम्र के बछड़े क्यों है? इसे लेकर जनप्रतिनिधियों ने गोपनीय जांच भी शुरू करा दी है। इधर, गोरक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं होती है तों आंदोलन करेंगे|