डुमरा: जिलाधिकारी रिची पांडे की अध्यक्षता में अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
जिलाधिकारी सीतामढ़ी, रिची पांडेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन से अधिक परिवादियों से मिलकर उनके समस्याओं को सुना। इस क्रम में कई मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया। कुल 42 आवेदनों पर सुनवाई की गई।