डुमरा: पुनौरा धाम के अतिथि भवन में बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सदर एसडीओ को सौंपा मांग पत्र
पुनौरा धाम में 8 मई से 16 मई तक जानकी महोत्सव पर श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इस दौरान पुनौरा धाम के नवनिर्मित अतिथि भवन में बिजली आपूर्ति की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने सदर एसडीओ से कार्यालय में मुलाकात की और बिजली आपूर्ति को लेकर मांग पत्र सौंपा है। सदर SDO ने बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया है।