डुमरा: डुमरा में रामायण रिसर्च काउंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित माता सीता के 251 फीट प्रतिमा निर्माण से जुड़ी दी जानकारी
डुमरा मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में रामायण रिसर्च काउंसिल की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान सीतामढ़ी में माता सीता के 251 फीट ऊंची प्रतिमा निर्माण से जुड़ी जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया है कि चुनाव के बाद इस कार्य को तेज गति दी जाएगी। प्रतिमा निर्माण के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।