पुलिस ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया
पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार 'नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम 2026' के अवसर पर अर्राबाड़ी थाना अंतर्गत धोबनीया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान छात्रों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही, प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।
किशनगंज पुलिस द्वारा आमजन एवं युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं।