कीचड़ भरी सड़क पर पैदल निकली दूल्हे की बारात, ग्रामीणों में आक्रोश
किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र एव बहादुरगंज विधानसभा के धनगढ़ा पंचायत, वार्ड 14 में कीचड़ भरी सड़क के कारण दूल्हे की बारात पैदल निकालनी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि आज़ादी के दशकों बाद भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिली। उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क का शीघ्र पक्कीकरण कराने की मांग की।