बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता ICDS विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम की हुई समीक्षा, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में डीएम रिची पांडे की अध्यक्षता में बुधवार के दोपहर 3:00 बजे आईसीडीएस विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रम की समीक्षा की गई. इस दौरान बताया गया कि जिले की सभी 18 बाल विकास परियोजना में कुल 3,360 स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. जहां छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पोषाहार भी दिया जाता है.