जबलपुर: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़ित महिला दुर्गाकोल ने एएसपी से लगाई गुहार, सुरक्षा और गिरफ्तारी की मांग
जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र वार्ड क्रमांक 74 की निवासी पीड़ित महिला दुर्गाकोल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात कर आवेदन सौंपा और अपनी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि लगभग 5 दिन पहले आरोपी सबीना और उनके परिवार वालों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में एफआईआर और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा भी दर्ज हो चुका