धामपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव गिलाड़ा में बंद घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से ₹20000 की नकदी व कीमती सामान जलकर हुआ राख
Dhampur, Bijnor | Jan 14, 2025 नहटौर के गांव गिलाड़ा में अशोक कुमार के बंद घर में सोमवार/मंगलवार की रात को अज्ञात कारणों से आग लगने पर ₹20 हजार रुपए की नगदी व फ्रिज, वांशिग मशीन, बैड व कीमती सामान जलकर राख हो गया।ग्राम प्रधान पति उदित चौधरी की सूचना पर मंगलवार को करीब 12 बजे राजस्व विभाग के कानूनगो व हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।