धामपुर: तहसील परिसर में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति कुंतल करने की मांग को लेकर गन्ने की होली जलाई
Dhampur, Bijnor | Jan 13, 2025 धामपुर तहसील परिसर में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओ व किसानों की बैठक आयोजित हुई। कहा कि गन्ने का मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है।इस वर्ष गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति कुंतल किए जाने की मांग की।सरकार के गन्ने का मूल्य घोषित न किए जाने पर गन्ने की होली जलाते हुए सोमवार को करीब चार बजे शीघ्र गन्ने का मूल्य घोषित किए जाने की मांग की।