धामपुर: नहटौर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में धार्मिक स्थल पर ध्वनि यंत्रों की आवाज मानक के अनुरूप रखने की अपील की गई
Dhampur, Bijnor | Jan 13, 2025 नहटौर थाने में सोमवार को करीब साढ़े पांच बजे आयोजित शांति समिति की बैठक में सोमवार को एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने कहा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।क्षेत्र में दोनों संप्रदाय के धार्मिक स्थलों पर बजने वाले ध्वनि यंत्रों को बजाने के लिए अनुमति ले तथा बजने वाले यंत्रों की आवाज को कम से कम रखी जाए।