मैनपुरी: फर्रुखाबाद जनपद निवासी युवती ने बेवर क्षेत्र निवासी युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची फर्रुखाबाद जनपद के एक गांव निवासी युवती ने बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई न होने पर युवती ने एसपी कार्यालय पहुंच कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायत की है।