मैनपुरी: तहसील भोगांव क्षेत्र में पीड़ित को जबरन उठाकर जमीन का बैनामा कराए जाने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत।
तहसील भोगांव क्षेत्र के ग्राम टिकुरी निवासी महेश चंद्र पुत्र मौजीलाल मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचा और एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया की कुछ लोग उसे जबरन उठाकर ले गए और उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। वही पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।