मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया गांव का युवक, पीड़ित भाई ने एसपी से की शिकायत
ओछा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित भाई ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि बीती दिनांक 27 जनवरी को सुबह गांव का युवक उसकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर कर भागा ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन को बंधक बनाकर कहीं उसकी हत्या न कर दे। जिसको लेकर एसपी से शिकायत की है।