मैनपुरी: शहर के चंदेश्वर मंदिर में कमेटी के द्वारा काटे जा रहे हरे पेड़ों का ग्रामीणों ने किया विरोध, एसडीएम सीओ पुलिस रही मौजूद
शहर के ईशन नदी पुल स्थित चंदेश्वर मंदिर में मंदिर कमेटी के द्वारा हरे पेड़ काटे जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सीओ पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मामले में मंदिर कमेटी से बात करने की बात करने की बात कह कर ग्रामीणों को शांत करा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में हरे पेड़ लगने से ही रौनक है।