मैनपुरी: शहीद दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर DM व SP ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह वही दिन है जब भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांधीजी की पुण्यतिथि को भारत में शहीद दिवस के रूप में भी जाना जाता है। वही मंगलवार को जिला मुख्यालय पर DM व SP की ओर से शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।