सैदपुर: पाठक की चकिया में बरात में अराजक तत्वों ने कुर्सियां तोड़कर मचाया उत्पात, पुलिस की निगरानी में हुई शादी
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित पाठक की चकिया गाँव में देवकली क्षेत्र के पियरी महमूदपुर से आई एक बरात में अराजक तत्वों ने जमकर उपद्रव किया। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। उपद्रवियों ने जहाँ विवाह समारोह में लगे भोजन और अन्य स्टॉलों को तहस-नहस कर दिया, वहीं भारी संख्या में कुर्सियां इत्यादि तोड़ दी।