सिरदला: परनाडाबर थाना क्षेत्र के जीरवातरी के पास बाइक से गिरकर तीन युवक घायल, नीतीश के चेहरे पर गंभीर चोट आई, 90 टांके लगे
Sirdala, Nawada | Oct 21, 2026 नवादा जिले के सिरदला प्रखंड अंतर्गत परनाडाबर थाना क्षेत्र के जीरवातरी गांव के पास बुधवार को बाइक से गिरकर तीन युवक घायल हो गए। इनमें रामरायचक गांव निवासी नीतीश कुमार की हालत गंभीर है। उनके चेहरे पर आंख के नीचे तक गहरा घाव हो गया। सिरदला पीएचसी में उपचार के दौरान करीब 80 से 90 टांके लगाए गए। 10 am बजे