हमीरपुर: हमीरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास व अर्थदंड की मिली सजा
सदर कोतवाली क्षेत्र में अभियुक्त द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय ने 10 वर्ष का कठोर कारावास व अर्थदंड सजा सुनाई है। गत 2 मई 2018 को इस मामले में धारा 376, 323, 506 आईपीसी व 4 पॉक्सो एक्ट में अभियुक्त अजय पुत्र वंशी चमार निवासी टोला थाना सिसोलर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।