पन्ना: नीट धांधली: पन्ना में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकालकर सरकार को घेरा
Panna, Panna | May 16, 2026 नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर पन्ना में सियासी पारा गरमा गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और छात्रों ने सड़कों पर उतरकर विशाल मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हाई-लेवल जांच की मांग की है।