सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल अग्रवाल ने आज विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गरियाबंद, मालगांव एवं बारूका के मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान के लिए विकसित की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रेक्षक ने बीएलओ से मतदान पर्ची एवं मार्गदर्शिका पुस्तिका वितरण की जानकारी ली।