गरियाबंद जिले में होने वाले मतदान के लिए 26 अप्रैल को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गरियाबंद जिले में 26 अप्रैल को मतदान होना है।