पटना ग्रामीण: जीरो माइल के पास ओवरलोडेड बालू ट्रक की जांच कर रहे परिवहन विभाग के अधिकारियों पर हमला, एक बदमाश गिरफ्तार
पटना में वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 1 अप्रैल 2026 की बाईपास थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है, जहां ओवरलोड बालू ट्रक की जांच के दौरान विवाद हिंसक हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोग उत्तेजित हो गए और अधिकारियों से बहस करने लगे।