रोहना में स्वर्गीय श्रीमती गायत्री बाई राजपूत की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा रविवार सभा में पहुंचे और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के दौरान विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।