सोहागपुर: शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी में कलेक्टर बने शिक्षक, “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम में बच्चों को पढ़ाया विलोम शब्द
“भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विलोम शब्द का पाठ सरल तरीके से पढ़ाया, जिससे बच्चों की रुचि बढ़ी।