बैतूल में गूंजा जश्न-ए-जंदल, उमरी दरगाह पहुंचे सैकड़ों अकीदतमंद 🕌✨
हजरत गाजी रहमान शाह दूल्हा के 1056वें जन्मोत्सव के मौके पर बैतूल में मुस्लिम समुदाय ने अकीदत और उत्साह के साथ जंदल निकाला। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात शहर के अलग-अलग इलाकों से निकले जंदल कोठी बाजार के लल्ली चौक पहुंचे, जहां से सैकड़ों अकीदतमंद उमरी दरगाह शरीफ के लिए रवाना हुए।
डीजे और बैंड की धुनों के बीच जश्न का माहौल रहा। जंदल में शामिल घोड़ों का नृत्य आकर्षण का खास केंद्र रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
उमरी दरगाह शरीफ में हर साल हजरत गाजी रहमान शाह दूल्हा की याद में उर्स का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं।
❤️ अकीदत, भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देता यह जश्न।
#बैतूल #हजरतगाजीरहमानशाहदूल्हा #गाजी_रहमान_शाह_दूल्हा #उमरीदरगाह #उर्स #जंदल #बैतूल_समाचार #मध्यप्रदेश #अकीदतमंद #जश्न #इस्लामिक_कार्यक्रम #ईदमिलादुन्नबी #मुस्लिमसमुदाय #धार्मिकआयोजन #Betul #BetulNews #Urs #Jandal #UmriDargah #ViralNews #MPNews
Huzur, Bhopal | Aug 26, 2026