कोतमा: निगवानी में खेत में बने मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Kotma, Anuppur | Jun 29, 2026 सोमवार दोपहर 12:30 बजे कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत निगवानी निवासी सतानंद तिवारी 47 वर्ष का शव खेत में बने निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध हालत में मिला। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। अधिक रक्तस्राव होने के कारण घटनास्थल पर ही मौत होने कीआशंका जताई जा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवको पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग जांच शुरू कर दी है।