सिरोही: बस स्टैंड पर महिला यात्री का पर्स चोरी, 7 हजार रुपये लेकर महिला फरार, बैग संभालने का भरोसा दिलाकर दिया वारदात को अंजाम
Sirohi, Sirohi | Jul 28, 2026 शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला यात्री के साथ विश्वासघात कर पर्स चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने पहले पीड़िता से परिचय बढ़ाया, उसके बच्चे को कुरकुरे खिलाए और फिर बैग संभालने का भरोसा देकर मौके का फायदा उठाते हुए 7 हजार रुपये से भरा पर्स लेकर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।