मोहनपुर: सूरातिलोना मोहल्ले में रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, नगर थाने में मामला दर्ज
सुरातिलौना मोहल्ले में रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसको लेकर पीड़ित जुबेर ने नगर थाना में बुधवार के शाम 4:00 बजे मामला दर्ज कराया हैं ।घटना मंगलवार रात्रि की बताई जा रही है बताया कि मोहल्ले के अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर महिलाओं के साथ मारपीट की और शादी की तैयारी में बाजार से खरीदा हुआ सामान को भी नुकसान पहुंचाया।