खलीलाबाद: जिले में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, 15 जून से कंट्रोल रूम होगा सक्रिय
जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को तटबंधों का निरीक्षण, राहत शिविरों की स्थापना, पेयजल, भोजन, चिकित्सा, बिजली, पशु चारा व टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 15 जून से 24 घंटे कंट्रोल रूम भी संचालित किया जाएगा।