मंझनपुर: गुवारा तैयबपुर में भूमि विवाद का निपटारा, एसडीएम के नेतृत्व में चारागाह, तालाब और ऊसर भूमि की पैमाइश
कौशाम्बी जनपद में भूमि विवादों के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर चुका है। टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत ग्राम गुवारा तैयबपुर में आयोजित विशेष कैम्प में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तीन अहम मामलों का गांव में ही निस्तारण कर लोगों को बड़ी राहत दी।