गोरखपुर: शाहपुर पुलिस ने खजांची चौराहे से ₹10 हजार के इनामी लुटेरे को किया गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस ने ₹10000 के इनामी लूट के आरोपी नितेश चौहान को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में नितेश चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आज पुलिस ने इसे खजांची चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकार गोरखनाथ योगेन्द्र सिंह ने इसके गिरफ्तारी की पुष्टि की है।