गोरखपुर: हत्या के प्रयास व लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मोहम्मदपुर पचवारा खास के पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार
पीपीगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पचवारा खास के रहने वाले सुनील जायसवाल को 5 मार्च को कुछ दबंगों द्वारा बुरी तरीके से मारपीट कर अधमरा कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तारी नहीं किया। सुनील ने आज एसएसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई।