गोरखपुर: श्रम विभाग में जिन श्रमिकों की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है करवा सकता है रजिस्ट्रेशन सहायक श्रम आयुक्त ने दी जानकारी
सहायक श्रम आयुक्त स्कंद कुमार ने बताया कि, जिन श्रमिकों की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है वह श्रमिक श्रम विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए एक आसान तरीका है जिसमें उन्हें श्रम विभाग के पोर्टल पर जाना होता है। वहां पर अपना पूरा ब्यौरा दर्शन पड़ता है। उसके बाद उनके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड की कॉपी होनी चाहिए।