गोरखपुर: आबकारी विभाग की टीम ने अमूरतानी में कच्ची शराब के अड्डे पर की छापेमारी, 95 लीटर कच्ची शराब बरामद
आबकारी विभाग की टीम ने आज कच्ची शराब के कारोबारी पर कार्रवाई करते हुए राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतनी में कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी किया। छापेमारी में 95 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और 250 किलोग्राम लहन को बरामद करने के बाद मौके पर नष्ट किया गया। इस छापेमारी के बाद राजघाट थाने पर आबकारी विभाग ने तीन मुकदमा दर्ज कराया है।