प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र के सिटी क्लब में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर एवं जिला प्रभारी भानू प्रसाद सिंह के साथ नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमा शंकर पटेल तथा मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया और उनके संबोधन को सुना गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
#PMModi #NarendraModi #SevaSankalpAbhiyan #ViksitBharat #ViksitBharatSankalpSabha #BJP #Mirzapur #मिर्जापुर #TodayMirzapur