राघोगढ़: परेवा गांव में मूंग की फसल के साथ गांजा की खेती, खेत मालिक गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | May 19, 2026 राघोगढ़ के जामनेर थाना पुलिस ने गांजे की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 19 मई को थाना प्रभारी ने कहा, 29 अप्रैल 2026 को पुलिस ने 2.200 KG गांजे के पौधे मूंग के खेत से जप्त कर आरोपी धर्मेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। जिसने खेत बटाई पर लेना बताया और गांजे के पौधे बनवारी लाल सेन के बताए। 18 मई को आरोपी बनवारी लाल सेन गिरफ्तार कर जेल भेजा है।