अनूपपुर: फ्लाई ऐश परिवहन विवाद गहराया, 15 अप्रैल से हड़ताल की चेतावनी
एमपी पावर प्लांट जैतहरी में फ्लाईऐश परिवहन को लेकर विवाद बढ़ गया है। ट्रांसपोर्टरों ने आरटीसी लॉजिस्टिक पर स्थानीय वाहन मालिकों के साथ भेदभाव के आरोप लगाए हैं,एसोसिएशन का कहना है कि बैठक के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और स्थानीय वाहनों को डीजल व काम नहीं मिल रहा,मांगों में भाड़ा वृद्धि, स्थानीय वाहनों को प्राथमिकता और डीजल सुविधा शामिल हैं।