मड़ियाहू: मड़ियाहूं नगर में ईद उल फितर की नमाज अदा होने के बाद एसपी ग्रामीण सहित तहसील अधिकारियों ने लोगों को दी बधाई
मडियाहू नगर के ईदगाह मैदान में ईद उल फितर के मौके पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा हो जाने के बाद एसपी ग्रामीण ने सभी को बधाई दी। नमाज अदा करने के बाद पुराने डाकखाने के पास स्टॉल लगाकर लोगों को शरबत भी पिलाया गया। इस मौके पर एसपी ग्रामीण डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, SDM मडियाहू कुणाल गौरव, सीओ उमाशंकर सिंह मौजूद रहे।