आगरा: कमला नगर में लूट व हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कमला नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट व चोरी की घटना में संलिप्त 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों कमला नगर में चांदी व्यापारी थी पत्नी के साथ लूट व हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था, पुलिस ने पूर्व में इसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था, अब इसे भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, पूरी जानकारी डीसीपी सिटी सूरज राय ने दी है।