खनियाधाना: मायापुर थाने के सामने पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट-लाइसेंस वालों के चालान काटे गए
आज दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मायापुर थाने के सामने पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी है। थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया के नेतृत्व में दोपहर से मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। अभियान में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, ट्रिपल राइडिंग और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई हो रही है।