टीकमगढ़: भाजपा कार्यालय: डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती मनाई गई: भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
टीकमगढ़ में आज भाजपा कार्यालय मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज नवीन भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर स्मरण पर्व में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन मनाया गया एवं शुरुआत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन यात्रा पर प्रदर्शनी का अतिथियों द्वारा उद्घाटन हुआ