छात्र संघ चुनाव के लिए बिड़ला परिसर पहुँची पुलिस। कोतवाल कुलदीप की सख्त चेतावनी। कानून तोड़ा तो होगी जेल।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
श्रीनगर। छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। कोतवाली श्रीनगर के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने छात्र नेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग, मारपीट या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने दो टूक कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और सभी प्रत्याशियों एवं समर्थकों को निर्धारित नियमों के तहत ही प्रचार करना होगा। यदि किसी ने कानून हाथ में लेने या सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा।
कोतवाल ने छात्र नेताओं से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस की नजर चुनावी गतिविधियों पर रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाएगी।