कौंच: चमेड़ गांव में किसान की बोरिंग में अराजक तत्वों ने भरे ईंट-पत्थर, दो लाख की सिंचाई व्यवस्था ठप, पुलिस जांच में जुटी
Konch, Jalaun | Jun 9, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम चमेड़ निवासी किसान भानु प्रताप की खेत में लगी 8 इंच की बोरिंग को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि शरारती तत्वों ने बोरिंग का पाइप हटाकर उसमें ईंट, पत्थर और बांस भर दिए, जिससे बोरिंग ने पानी देना बंद कर दिया। किसान ने बताया कि बोरिंग पर करीब दो लाख रुपये खर्च हुए थे। पीड़ित किसाम ने मंगलवार सुबह 8 बजे पुलिस से शिकायत की है।