कोंडागांव: दूरस्थ ग्राम बेचा में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर, पशुओं का टीकाकरण कर पशुपालकों को किया गया जागरूक
कोण्डागांव जिले के दूरस्थ ग्राम बेचा में पशुधन विकास विभाग ने पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर में 86 बकरियों का टीकाकरण, 16 पशुओं का उपचार, 21 पशुओं को दवाइयों का वितरण, 32 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई तथा 8 बकरों का बधियाकरण किया गया। इस दौरान के. के. कोर्राम ने पशुपालकों को वर्षा ऋतु में पशुओं की बीमारियों से बचाव और समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूक